google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के नन्हे बच्चों का कमाल: वोटर लिस्ट अपडेट पर बनाया कार्टून वीडियो, जिला कलेक्टर ने की सराहना—यूट्यूब पर अपलोड होते ही मिली बड़ी प्रतिक्रिया

पाली : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पाली में दो स्कूली बच्चों ने जागरूकता फैलाने का अनूठा और सराहनीय प्रयास किया है। वंदेमातरम् एवर ग्रीन अकादमी स्कूल के कक्षा 6 के शौर्यवीर सिंह और कक्षा 4 के मनवीर सिंह ने डेढ़ मिनट का एक कार्टून वीडियो बनाकर आमजन को वोटर लिस्ट अपडेट के महत्व से अवगत कराया।

इस रचनात्मक वीडियो में दोनों बच्चों ने न सिर्फ अपने गृहकार्य को समय पर पूरा करने का संदेश दिया, बल्कि अपने माता-पिता सहित समाज के सभी लोगों से भी अपील की कि वे बीएलओ द्वारा दिए गए एसआईआर फॉर्म को समय पर भरकर जमा कराएं। बच्चों ने समझाया कि समय पर फॉर्म जमा करने से बीएलओ इसे ऑनलाइन कर पाते हैं, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में सुरक्षित रहता है।

डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए नन्हे कलाकारों ने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति चाहें तो ECINET ऐप या https://voters.eci.gov.in
पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी अपना एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकता है। वीडियो तक आसानी से पहुंचने के लिए बच्चों ने एक क्यूआर कोड भी तैयार किया, जिसे स्कैन करते ही वीडियो लिंक खुल जाता है।

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एल.एन. मंत्री ने दोनों बच्चों के इस नवाचार और सामाजिक जागरूकता के प्रयास की खुलकर सराहना की। उन्होंने वीडियो को जिला प्रशासन के यूट्यूब चैनल District Collector & Magistrate Pali पर अपलोड करवाया, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

वीडियो को अपलोड किए जाने के कुछ ही दिनों में सैकड़ों लोगों ने इससे प्रेरणा लेते हुए अपने एसआईआर फॉर्म समय पर पूरे किए, जिससे पुनरीक्षण अभियान को बड़ी बढ़त मिली है। पाली में बच्चों द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास न सिर्फ समाज को जागरूक करने का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिम्मेदार नागरिक बनने की शुरुआत बचपन से होती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button