google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल वाहनों में बड़ी लापरवाही उजागर, पाली में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण और दस्तावेजों के बिना चल रहे दर्जनों बाल-वाहन, परिवहन विभाग की कार्रवाई

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पाली में शुक्रवार को बाल-वाहिनियों का सघन निरीक्षण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी की उपस्थिति में पुलिस, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की, जिसमें गंभीर खामियां सामने आईं।

निरीक्षण टीम को कई बाल-वाहिनियों में फिटनेस सर्टिफिकेट की अवधि समाप्त, वाहनों के पीछे सुरक्षा ग्रिल का अभाव, प्राथमिक चिकित्सा पेटी और अग्निशामक यंत्र नहीं, जीपीएस सिस्टम निष्क्रिय, और कई वाहनों में दस्तावेजों की अनुपलब्धता जैसी गंभीर कमियां मिलीं। विशेष रूप से विशेष बच्चों के लिए आवश्यक रैंप या सुलभ प्रवेश की व्यवस्था पूरी तरह नदारद पाई गई।

इसके अलावा कई वाहनों पर चालक और सहायक का पहचान विवरण भी अंकित नहीं था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इन सभी मामलों में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

सचिव विक्रम सिंह भाटी ने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि अगले निरीक्षण तक सभी कमियां दूर की जाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा, उपाधीक्षक पुलिस मदन सिंह, ACBEO देवेन्द्र डाबी, RTO निरीक्षक दलपत खिंची, यातायात पुलिस निरीक्षक तेजाराम, हुकमसिंह, और प्रदीप अमरावत उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button