google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली पुलिस ने आठ लाख की चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

पाली : इंडस्ट्रीज एरिया थाना पुलिस ने मधुवन कॉलोनी–सतगुरु नगर में 31 अक्टूबर की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुए करीब आठ लाख रुपए के सोना–चांदी के गहने और एक लाख रुपए नकद के मामले का पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से खुलासा किया।

थाना प्रभारी सुमेरदान चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र उर्फ सूरज पुत्र पुनाराम (शिवदीप नगर), अख्तर पुत्र निजामुद्दीन (आनंद नगर) और सूरजसिंह पुत्र राजूसिंह (जोधपुर, मगजी की घाटी) शामिल हैं। तीनों आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित रह चुके हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
घटना के दिन भंवरलाल भाट अपनी पत्नी के साथ बेटी के बीमार बच्चे से मिलने अस्पताल गए थे। घर पर ताला लगा देख आरोपी महेंद्र ने अपने साथी अख्तर और जोधपुर में रहने वाले शातिर चोर सूरजसिंह को बुलाया। रात को तीनों बाइक से पहुंचे और मकान के ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए।

गहनों की जानकारी होने से आसान हुआ निशाना
भंवरलाल की शादीशुदा दोनों बेटियाँ पाली में ही रहती हैं और सुरक्षा के लिए अपने गहने मां पारस देवी के घर रखती थीं। यह जानकारी पड़ोस में रहने वाले महेंद्र और अख्तर को थी। उन्हें यह भी पता था कि दंपती अस्पताल जाएंगे, जिसका मौका उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एएसआई कंवरीलाल और कांस्टेबल दिनेश कुमार ने मुखबिर नेटवर्क सक्रिय कर साइबर तकनीक से तीनों आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया। पुलिस आरोपियों से चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button