google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने पाली प्रवास के दौरान सुना PM मोदी का ‘मन की बात’ का 128वां संस्करण

पाली : राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को पाली प्रवास के दौरान सिरोही स्थित बाबा रामदेव होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बैरवा ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए जनकल्याण, नवाचार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों को ‘प्रेरणादायक’ बताते हुए कहा कि मन की बात देशभर के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस विशेष संस्करण में समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रयासों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। डॉ. बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश देश और राज्य में विकास की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

पाली प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button