google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : महिलाओं और बालिकाओं को मिला सशक्तिकरण का संदेश, जेंडर स्पेशलिस्ट ने दिया GBV व बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प

पाली : महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ के निर्देशानुसार टेक्नोसाउंड कंप्यूटर केंद्र पर जिला हब एंपावरमेंट ऑफ़ वुमन की ओर से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, लिंग आधारित हिंसा (GBV) उन्मूलन और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक व्यापक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (25 नवंबर) से मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) तक चल रहे वैश्विक 16 दिवसीय अभियान का हिस्सा है। सत्र में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, डिजिटल चुनौतियों से निपटने, और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

राजश्री ने लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न स्वरूपों, समाज में मौजूद पूर्वाग्रहों, पीड़ितों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा सहायता सेवाओं की कमी पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंसा के समाधान के लिए सशक्त कानून, प्रभावी प्रवर्तन, शिक्षा, जागरूकता और परामर्श सेवाएं जरूरी हैं।

कार्यक्रम के दौरान “सखी वन स्टॉप सेंटर”, 181 महिला हेल्पलाइन, तथा उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सभी सहभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित, समान और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण है। कार्यक्रम में केंद्र निदेशक विनीत भाटी, शिक्षक गौतम, शुभम सहित 26 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button