google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : NSUI जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म व 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, महिला सरकारी कर्मचारी ने दर्ज कराई FIR

पाली : पाली में एक महिला सरकारी कर्मचारी ने NSUI के जिलाध्यक्ष विजय जोशी पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देने और लगभग 30 लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप लगाते हुए औद्योगिक थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में विजय की मां और भाई को भी सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औद्योगिक थाना SHO सुमेरदान के अनुसार 24 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि अप्रैल 2023 में मकान की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात विजय से हुई और वह उसके फ्लैट में किराए पर रहने लगी। इस दौरान विजय और उसके परिजन अक्सर आते-जाते रहे और आत्मीयता का व्यवहार करते हुए उससे नजदीकियां बढ़ाई।

रिपोर्ट के मुताबिक 3 जुलाई 2025 को पीड़िता फ्लैट में अकेली थी और मां की याद में रो रही थी। उसी दौरान विजय वहां पहुंचा, उसे सांत्वना दी और बाहर से कोल्ड ड्रिंक लाकर दी। पीड़िता का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई, इसी दौरान विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो–वीडियो भी बना लिए।

पीड़िता के अनुसार विजय ने उसे शांत करते हुए कहा कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा। बाद में वह उसे अपनी मां और भाई से मिलवाकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिलाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह विजय पर भरोसा करती रही। दोनों कई शहरों में घूमने गए और कई बार सहमति से संबंध भी बने। इसी दौरान पीड़िता ने अपना प्लॉट बेचकर मिले 14 लाख रुपये विजय को दे दिए। इसके अलावा उसने लोन लेकर भी रुपये दिए। कुल मिलाकर विजय उससे लगभग 30 लाख रुपये ले चुका था।

रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2025 में विजय ने घर में कार्यक्रम होने का हवाला देकर उसका फ्लैट खाली करवा दिया। शादी के लिए दबाव डालने पर विजय टालमटोल करने लगा। पीड़िता का दावा है कि एक दिन उसने विजय को दूसरी लड़की के साथ देखा, जिसके बाद झगड़ा हुआ।

झगड़े के दौरान विजय ने कथित तौर पर कहा अब न शादी करूंगा, न पैसे लौटाऊंगा… जो करना है कर लो। इससे मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता डिप्रेशन में चली गई और अंततः शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। आरोपी पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन विजय जोशी का मोबाइल स्विच्ड ऑफ मिला। औद्योगिक थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button