पाली जिले के राजकीय महाविद्यालयों की लीड समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा

पाली। राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार पाली जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों की लीड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सरकारी कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, समग्र विकास की दिशा में रणनीति बनाना तथा कॉलेजों की समस्याओं का समाधान तलाशना रहा।
बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी (लीड) डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। बैठक में पाली जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, पाली – प्राचार्य डॉ. विनिता कोका, राजकीय महाविद्यालय, मारवाड़ जंक्शन – प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानंद राखेचा, राजकीय महाविद्यालय, सुमेरपुर – प्राचार्य डॉ. हीरालाल, राजकीय महाविद्यालय, सोजत सिटी – प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र नवल, राजकीय विधि महाविद्यालय, पाली – प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित, राजकीय महाविद्यालय, रोहट – प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप रणवा
बैठक में जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों तथा उनसे जुड़े उप-महाविद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा की गई।
मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की योजनाएँ शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत करने के उपाय, कॉलेजों में मौजूद समस्याओं के त्वरित समाधान, शिक्षण-प्रशिक्षण में नवाचार और तकनीक का उपयोग, कॉलेजों के समग्र विकास की योजनाएँ और प्राथमिकताएँ
सम्मेलन में यह जोर दिया गया कि सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षा स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सभी कॉलेजों के समन्वय से सामूहिक प्रयास किए जाएँगे।



