google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

24 लाख की कपड़ा धोखाधड़ी का खुलासा, पाली पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

पाली : ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ने पाली के व्यापारी से करीब 24 लाख रुपए मूल्य का अस्तर कपड़ा मंगवाया और भुगतान किए बिना फर्म बंद कर फरार हो गया था।

थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि सूरजपोल चौधरियों का बास निवासी निर्मल चौधरी पुत्र भेराराम चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ओमप्रकाश पटेल ने हैदराबाद में जयलक्ष्मी टेक्सटाइल नाम से फर्म खोलकर एजेंट के माध्यम से कपड़ा व्यापार शुरू किया।

शुरुआत में आरोपी ने एक-दो बार अस्तर कपड़ा मंगवाकर समय पर भुगतान किया, जिससे व्यापारी का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने एक ही बार में 24,27,821 रुपए का माल मंगवा लिया। जैसे ही माल हैदराबाद पहुँचा, आरोपी ने अपनी फर्म बंद कर दी और फरार हो गया।

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार ओमप्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापार जगत में राहत की भावना है, वहीं इस मामले ने व्यापारियों को सावधानी बरतने का भी संदेश दिया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button