पाली : मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन, 52वीं जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज

पाली : राजेंद्र नगर भालेलाव रोड स्थित वंदे मातरम एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से शुरू हुई 52वीं जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलेभर से पहुंचे मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जीत के लिए जबरदस्त जोश और जज्बा दिखाते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक (माध्यमिक) बलवीर सिंह राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बाहर से आए सभी प्रतिभागियों का पंजीयन कर उनकी टीमों का गठन किया गया।

जिला अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में इस वर्ष खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों की बड़ी संख्या शामिल की गई है, जिनमें—
बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, केरम, शतरंज, बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल टेनिस, क्रिकेट, रस्सा-कस्सी, लंगड़ी, खो-खो, लंबी कूद, त्रिकूद, तश्तरी फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, सहित कई ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सुगम संगीत, एकल अभिनय, एकल नृत्य, विचित्र वेशभूषा, हारमोनियम वादन, तबला, ढोलक, झांझ वादन शामिल रहे।
हर स्पर्धा में प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित होगा। इसी दौरान आने वाले दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियों को श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे रिछपाल सिंह, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा मंडल पाली, राहुल राजपुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय – माध्यमिक), डॉ. भूपेन्द्र सोढा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, जे.डी. कार्यालय

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें राजेश माथुर, दिनेश गिरी, विनोद शर्मा, राहुल परमार, अजयपाल सिंह चंपावत, गिरवर सिंह राव, हेमंत ओझा, जितेंद्र गोस्वामी, दिनेश कुमार कंसारा, नवीन कुमार जैन, हुक्मीचंद सैन, सुल्तान खान, रतन सिंह, रक्षित शर्मा, कुलदीप जोशी, महेंद्र वैष्णव, कुलदीप सज्जाद, जहीर खान, सरवर खान, बाबूलाल खोरवाल, कैलाश जोशी, मंगल सिंह राजपुरोहित, गणपत सोडावास, दुर्गालाल गहलोत, कमलेश पंवार, विजय चौधरी, नीरजा शर्मा, पूजा चारण, सुनिता कुमावत, अनिता सिसोदिया सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।



