google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : रिश्वतखोरी पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी 1500 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पाली : जिले के मुसालिया (मारवाड़ जंक्शन) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी कांता शर्मा को 1500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता के आधार नंबर जोड़ने के लिए 3,000 रुपए की अवैध मांग कर रही थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ACB चौकी पाली-प्रथम को परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी कि बेटा-बेटी के जन्म प्रमाण पत्र में आधार संख्या दर्ज करने की एवज में अधिकारी द्वारा लगातार 3,000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी और भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

शिकायत की पुष्टि होने पर ACB ने कार्रवाई शुरू की।
जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में, एसीबी पाली प्रथम के धर्मेंद्र डुकिया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप योजना बनाई। मंगलवार को तय स्थान पर कांता शर्मा को 1500 रुपए लेते ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिश्वतखोरी का यह कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button