google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : श्री हिंदू सेवा मंडल में नवीनीकृत रामजी की छत्तरी का लोकार्पण, कलक्टर एल.एन. मंत्री और SP आदर्श सिद्धू रहे मुख्य अतिथि

पाली : श्री हिंदू सेवा मंडल के मुख्य स्वर्गाश्रम परिसर में बाफना परिवार द्वारा नवीनीकृत रामजी की छत्तरी का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लोकार्पण जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने की। समारोह में शहर की लगभग 200 संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा, सचिव कमल किशोर गोयल, संरक्षक पं. शंभुलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, डॉ. एल.एन. सोनी, अर्जुनचंद मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबालाल सोलंकी, उपाध्यक्ष केवलचंद कवाड़, कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, छगनलाल सालेचा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन संस्था सचिव ने प्रस्तुत किया।

प्रवक्ता देवराज शर्मा के अनुसार समारोह में संस्था के कई वरिष्ठ सदस्यों—डॉ. जी.एन. अरोड़ा, डॉ. बंशीलाल शर्मा, कंवरलाल मंडोरा, छंवरलाल कच्छवाहा, कानसिंह राणावत, केशरसिंह राजपुरोहित, विनोद मोदी, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक गौड़, भूपेंद्र खेड़ा, जब्बरमल जांगिड़, भीमसिंह मेहता, ढलाराम जांगिड़, लखपतराज सिंघवी आदि ने बाफना परिवार का सम्मान किया।
भामाशाह परिवार के जवरीलाल बाफना, राजेश कुमार बाफना और अशोक कुमार बाफना का विशेष अभिनंदन किया गया।

महिलाओं के सम्मान में चंद्रा देवी, रेणु बाफना और ट्विंकल बाफना को अरुणा लोढ़ा, पुष्पा सोनी, चंद्रलेखा कवाड़ और डॉ. प्रतिभा गर्ग ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि कलक्टर एल.एन. मंत्री ने कहा कि रामजी की छत्तरी रामकृपा का पवित्र प्रतीक है, जो मनुष्य को देहिक, दैविक और भौतिक सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति का मार्ग दिखाती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में SP आदर्श सिद्धू ने हिंदू सेवा मंडल द्वारा संचालित गरिमामयी अंतिम संस्कार व्यवस्था और बहुउद्देशीय सेवा गतिविधियों को आदर्श और अनुकरणीय बताया। बाफना परिवार की ओर से जवरीलाल बाफना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन देवराज शर्मा और केवलचंद कवाड़ ने किया। समारोह ने सेवा, संस्कृति और समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की, जिसमें शहर का व्यापक सामाजिक वर्ग शामिल हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button