google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

कंकू विजय महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह की धूम, खेल, कला और प्रतिभा का मंच बना परिसर

पाली : शहर के खैरवा रोड स्थित कंकू विजय महाविद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। कार्यक्रम में खेलकूद, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करण सेन ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ संस्था के निर्देशक अभिषेक जैन और समन्वयक दिनेश विश्नोई द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन पर अभिषेक जैन ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है, जिससे व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्राचार्य डॉ. सेन ने कहा कि सांस्कृतिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें प्रशिक्षण का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।

सांस्कृतिक सप्ताह के पहले दिन कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं— आशु भाषण प्रतियोगिता: अनीता, भावना सहित कई प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।, कविता पाठ: मनीषा चौधरी और भावना ने अपनी कविताओं से सभी को प्रभावित किया।, गायन प्रतियोगिता: गजेंद्र जांगिड़ और प्रवीण प्रजापत की सुरीली आवाज़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।, खेलकूद प्रतियोगिताएँ: गोला फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद और बाधा दौड़ ने विद्यार्थियों के उत्साह को चरम पर पहुंचाया।

कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अंजना अरोड़ा, प्रवीण द्विवेदी, लता महावर, नेमीचंद, चंद्र प्रकाश सेन, सूर्य प्रताप सिंह, मानसी शर्मा, प्रीति परिहार, प्रदीप जोशी, गोविंद सेन सहित सभी व्याख्याताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं ने महाविद्यालय परिसर को प्रतिभा और उत्साह से सराबोर कर दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button