google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कमांडो कैंप को मिली बड़ी सुविधा, पूर्व विधायक के सहयोग से बना सुरक्षित कंटेनर, विधायक सुपुत्र ने किया लोकार्पण

पाली : एस.जी.एस.एस.पी कमांडो कैंप में असॉल्ट उपकरणों के सुरक्षित भंडारण के लिए बनाए गए विशेष कंटेनर का लोकार्पण रविवार को विधायक के सुपुत्र अर्पित पारख ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर किया। यह कंटेनर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के आर्थिक सहयोग से तैयार कराया गया है।

समिति अध्यक्ष कमांडो प्रेम कुमार आर्य ने बताया कि कमांडो कैंप में लंबे समय से उपकरणों के लिए सुरक्षित भंडारण की आवश्यकता थी। खुले में रखे जाने के कारण धूप और बारिश में सामान खराब होने की आशंका रहती थी। ऐसे में कंटेनर का निर्माण होने से अब सभी असॉल्ट उपकरण सुरक्षित, व्यवस्थित और संरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बंद टोली होने से अब सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में भी काफी सुविधा मिलेगी।

संस्था संरक्षक सुरेश बंसाली ने बताया कि समिति लगातार कैंप की सुविधाओं में सुधार लाने के प्रयास कर रही है। कंटेनर निर्माण भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। पार्षद किशोर सोमनानी, विनोद जांगिड़, नर्सिंग आर्य, ओमप्रकाश वैष्णव, हितेश दायमा, रंजीत जैन, हनुमान आर्य, महावीर गर्ग, चैनराज कुमावत, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, पत्रकार मुकेश सोनी, पंडित नवीन शर्मा, कैलाश सैन, विनय आर्य सहित समिति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button