google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोटरी क्लब पाली ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे 60 गर्म स्वेटर, दंत स्वास्थ्य पर भी दी जागरूकता

पाली : बढ़ती ठंड को देखते हुए रोटरी क्लब पाली ने सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए राज्य उच्च प्राथमिक विद्यालय खोडिया बालाजी में अध्ययनरत 60 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए। रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता और सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि क्लब के सदस्य रोटेरियन डॉ. विजय बास (चारभुजा डेंटल केयर) द्वारा यह सेवा कार्य किया गया।

स्वेटर वितरण के दौरान डॉ. विजय बास ने बच्चों को दांतों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी समझाईं। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम नियमित रूप से ब्रश करना चाहिए, ब्रश हमेशा सॉफ्ट होना चाहिए, दांतों की सफाई से दर्द व अन्य समस्याओं से बचाव होता है उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब आगे भी इसी प्रकार के जनसेवा और जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेगा।

इस सेवा कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य अर्जुनचंद मेहता, सहायक प्रांतपाल राजेंद्र सुराणा, नीलकमल दायमा, प्रवीण कोठारी, धर्मेंद्र मोहनोत, विकास जैन तथा विद्यालय के प्रिंसिपल कैलाश उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button