google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गुंदोज विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, 100 दिवसीय कार्यक्रम में बालिकाओं ने ली शपथ, महिला अधिकारिता विभाग ने दिया जागरूकता संदेश

पाली : महिला अधिकारिता विभाग पाली के उपनिदेशक भागीरथ जी के निर्देशन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदोज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

जिला हब—एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा के अवसरों पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करने की अपील की।

राजश्री ने उपस्थित सभी बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई और विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं— सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र, लाडो योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देते हुए इनके लाभों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अध्यापिका अनीता डूडी, वीना मीणा, सोनिया, रचना, संतोष सहित लगभग 90 बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button