google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

फालना में खूनी संघर्ष स्कूटी-स्कॉर्पियो टक्कर से शुरू रंजिश में दो गुट भिड़े, सरिया-कुल्हाड़ियों से स्कॉर्पियो पर हमला

फालना (पाली)। पाली जिले के फालना कस्बे में बुधवार देर शाम दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक भिड़ंत हो गई। आरोपियों ने बीच सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो पर सरिया, कुल्हाड़ी और लट्ठ से ताबड़तोड़ हमला कर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला 7 दिसंबर को हुई स्कूटी व स्कॉर्पियो की टक्कर से शुरू हुए विवाद का ही विस्तार बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए।

SHO विक्रम सिंह सांधू के अनुसार, खुडाला निवासी गणपत चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर की सुबह फालना स्टेशन से लौटते समय उसकी स्कूटी को एक काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। गाड़ी से कुशल पुत्र वागाराम, डंगाराम पुत्र पनाराम और दो अन्य युवक उतरे और सरियों व लकड़ियों से मारपीट की। मौके पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए, जिससे पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने से डर गया।

पीड़ित के अनुसार, घटना के तीन दिन बाद 10 दिसंबर की शाम वह अजयपुरी व दीपकपुरी में रमेश देवासी के साथ अपनी स्कॉर्पियो के पास खड़ा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो, बोलेरो, कैम्पर और कारों में सवार करीब 8–10 लोग मौके पर आ धमके।

कुशल पुत्र वागाराम ने उतरते ही कहा कि “7 दिसंबर को स्कॉर्पियो का नुकसान हुआ, उसके पैसे दो!” बहस बढ़ते ही आरोपियों ने अपनी गाड़ियों से पीड़ित की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद सरिया, कुल्हाड़ी और लट्ठ से गाड़ी पर ताबड़तोड़ वार कर तोड़फोड़ की गई। हमले से डरकर पीड़ित मौके से जान बचाकर भागा।

हमले के बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। फालना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button