google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नवाचार दिवस पर पाली पहुंचे प्रभारी मंत्री खर्रा, छात्रों के स्टार्टअप्स की सराहना — स्काउट-गाइड शिविर में गणवेश व पुरस्कार वितरण

पाली : बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान कार्यक्रम के तहत द्वितीय नवाचार दिवस पर पाली पहुंचे प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बांगड़ कॉलेज में आयोजित नवाचार प्रायोजित आई-स्टार्ट कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद किया तथा बजरंग बाड़ी में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति–जनजाति स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया।

बांगड़ कॉलेज में प्रभारी मंत्री ने आई-स्टार्टअप से जुड़कर नवाचार कर रहे विद्यार्थियों से उनके अनुभव सुने और राजस्थान सरकार द्वारा नवाचार व स्टार्टअप को दी जा रही सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित आई-स्टार्ट रूम का निरीक्षण भी किया तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इसके बाद मंत्री खर्रा बजरंग बाड़ी स्थित जिला स्तरीय अनुसूचित जाति-जनजाति स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित निःशुल्क गणवेश वितरण समारोह में स्काउट-गाइड बालचरों को गणवेश वितरित किए। सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत स्लोगन लेखन व रंगोली प्रतियोगिता में विजेता बालकों को जिला परिवहन विभाग की ओर से पुरस्कार दिए गए। मंत्री ने सभी स्काउट-गाइड बालचरों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

उन्होंने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण युवाओं में विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता, जनसेवा का भाव और अनुशासन विकसित करता है। उन्होंने राष्ट्रीय जंबूरी (लखनऊ) में पाली स्काउट-गाइड द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बालचरों को बधाई दी। साथ ही बच्चों को स्वयं व अपने परिजनों को यातायात नियमों का पालन कराने की प्रेरणा दी।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में प्रभारी मंत्री ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इसके पश्चात उन्होंने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कार्यक्रमों का समापन किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, एडीएम डॉ. बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी, बांगड़ कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह, सीओ स्काउट-गाइड गोविंद मीणा, डिंपल दवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्काउट-गाइड मौजूद रहे। कार्यक्रमों के बाद प्रभारी मंत्री जयपुर के लिए रवाना हुए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button