google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर उप जिला चिकित्सालय को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन

पाली : सुमेरपुर उप जिला चिकित्सालय में शनिवार को आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया। इस मशीन के शुरू होने से अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि इस सोनोग्राफी मशीन से गर्भवती महिलाओं, आमजन एवं वृद्धजनों को निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अप्रैल 2024 में शुरू की गई ‘माँ वाउचर योजना’ के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की स्थापना से ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सरकार की “सबके उत्तम स्वास्थ्य” की परिकल्पना साकार होगी।

जानकारी के अनुसार उप जिला चिकित्सालय में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से यह सोनोग्राफी मशीन स्थापित की गई है, जिससे समय पर जांच और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर करण सिंह नेतरा, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, दिनेश सिंह राजपुरोहित, दीपक भाटी, रविकांत रावल, इंद्र सिंह जाखोड़ा, शंकर सिंह काकू, रुपाराम देवासी, लक्ष्मण सिंह, गोवर्धन सिंह, पन्नालाल, जगत सिंह सांडेराव, दिनेश मीणा, छगन सेन, परबत सिंह, सुरेश राजपुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी महिपाल सिंह, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत, सोनोग्राफी प्रभारी डॉ. अश्विनी मौर्या सहित चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ ने भी सहभागिता निभाई। सुमेरपुर उप जिला चिकित्सालय में यह नई सुविधा क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button