पाली : नव उत्थान–नई पहचान अभियान के तहत जनकल्याणकारी रथ कार्यक्रम, स्वच्छता संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचीं

पाली : राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पाली द्वारा “नव उत्थान – नई पहचान, आपणा अग्रणी राजस्थान” अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी रथ कार्यक्रम का आयोजन आज महाराणा प्रताप मंडल क्षेत्र स्थित वृंदावन चौपाटी, हिम्मतनगर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, छात्राओं को स्कूटी वितरण योजना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेशभर में 60 हजार से अधिक नागरिकों को बेहतर सुविधा देने हेतु 805 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण किया गया है।

कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी रथ के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही आम नागरिकों से विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, मूल सिंह भाटी, देवीलाल मेघवाल, रामकिशोर साबु, शिवप्रकाश प्रजापत, नरपत दवे, अजय वैष्णव, गुमान सिंह रावत, केशु भाई भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



