google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय कन्या महाविद्यालय पाली में NSS शिविर के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात प्रभारी ने बताए नियम

पाली : राजकीय कन्या महाविद्यालय, पाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित तृतीय एक दिवसीय शिविर के अवसर पर “सड़क सुरक्षा” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पाली शहर यातायात प्रभारी निरमा बिश्नोई रहीं, जिन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। प्रतिवर्ष हजारों लोग दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं, जिनका मुख्य कारण लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा का मूल उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम कर नागरिकों के जीवन की रक्षा सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्रा एवं NSS स्वयंसेविका सोनू चौधरी को कुल्लू में आयोजित राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर में संभाग का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया। सोनू चौधरी ने शिविर के दौरान किए गए रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग एवं रिवर क्रॉसिंग जैसे साहसिक अनुभवों को साझा करते हुए स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया।

समापन अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनिता कोका ने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का आह्वान किया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी (इकाई प्रथम) कुलदीप राखेचा ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, पैदल यात्रियों के अधिकारों और यातायात संकेतों के पालन पर विशेष जोर दिया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी (इकाई द्वितीय) मुकेश पाणेचा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button