google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, रणकपुर–जवाई बांध में सफारी वाहनों पर सख्ती, 8 वाहनों पर कार्रवाई

पाली : राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सोमवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय सुमेरपुर की टीम ने रणकपुर एवं जवाई बांध क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सफारी जीप एवं कार चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमों की अवहेलना नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान करीब 50 वाहन चालकों को समझाइश की गई। नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर हायर एंड रिवॉर्ड श्रेणी के 02 वाहनों के चालान बनाए गए, जबकि 06 वाहनों के अवैध कैरियर मौके पर ही हटवाए गए।

जिला परिवहन अधिकारी सुमेरपुर की टीम द्वारा ओवरक्राउडिंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई, जिसमें मौके पर 06 जीपों से कैरियर उतरवाए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

इसी क्रम में पाली शहर में उड़नदस्ते द्वारा टैक्सी यूनियन एवं ऑटो रिक्शा यूनियन के वाहन चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गई तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाइश की गई। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button