google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ की समीक्षा बैठक, स्कूलों में दिखेगी ‘कोमल’ शॉर्ट फिल्म, हर कार्यस्थल पर आईसीसी गठन के निर्देश

पाली : जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (DTF) एवं जिला महिला समाधान समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ ने समिति को योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, जिला टास्क फोर्स की भूमिका तथा त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों की जानकारी भी साझा की गई।

जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने बैठक में ‘कोमल’ चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज पर आधारित शॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन करते हुए निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को यह वीडियो अनिवार्य रूप से दिखाया जाए, जिससे बच्चों में गुड टच–बैड टच, महिला हिंसा और लैंगिक उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

उन्होंने शिक्षा विभाग, रीको, उद्योग विभाग, श्रम विभाग तथा फैक्ट्रीज एंड बॉयलर्स विभाग को निर्देश दिए कि जिले के 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रत्येक कार्यस्थल—जैसे विद्यालय, फैक्ट्रियां एवं अन्य प्रतिष्ठान—में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निषेध) अधिनियम 2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र देवड़ा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता, पीसीएनडीटी, रीको, उद्योग, श्रम, फैक्ट्रीज एंड बॉयलर्स, रोजगार विभाग के अधिकारी, मनोनीत सदस्य एडवोकेट प्रियंका जोशी, पर्यवेक्षक पिंकी मीणा सहित सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पन्नाधाय सम्मान सुरक्षा केंद्र एवं DHEW से जुड़े केंद्र प्रबंधक व सलाहकार उपस्थित रहे।

बैठक में महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button