google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदू सेवा मंडल के स्वर्गाश्रम में नवीनीकृत वातानुकूलित हॉल का लोकार्पण, 191 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

पाली : श्री हिंदू सेवा मंडल द्वारा संचालित मुख्य स्वर्गाश्रम में सेवा और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। संस्था अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भीमराज भाटी ने भाटी परिवार द्वारा नवीनीकृत वातानुकूलित हॉल (साल) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संस्था की मासिक गरीब राशन कार्ड योजना के अंतर्गत 191 अति-जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।

प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि भाटी परिवार द्वारा यह सेवा कार्य स्व. मोहिनी देवी, धर्मपत्नी पूनमचंद भाटी की पुण्य स्मृति में किया गया। लोकार्पण अवसर पर भाटी परिवार के भीमराज भाटी, योगेन्द्र भाटी, पारस भाटी, पंकज, श्रवण, दीपक, अमन सहित समस्त परिवार का संस्था पदाधिकारियों द्वारा साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

विधायक भीमराज भाटी ने संस्था द्वारा संचालित राशन वितरण एवं अन्य सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि सर्वसमाज के लिए इतनी संगठित और प्रभावी सेवा व्यवस्था अन्यत्र दुर्लभ है। उन्होंने हिंदू सेवा मंडल को समाजसेवा का आदर्श मॉडल बताया।

कार्यक्रम में संरक्षक पं. शम्भूलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, डॉ. एल.एन. सोनी, उपाध्यक्ष केवलचंद कवाड़, कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा, छगनलाल सालेचा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राशन वितरण में श्रीकिशन दायमा, सोहनलाल बिड़ला, डॉ. जी.एन. अरोड़ा, डॉ. बंशीलाल शर्मा, कंवरलाल मंडोरा, रमेशचंद्र शर्मा, ढलाराम जांगिड़, अशोक गौड़, भीमसिंह मेहता, भूपेन्द्र सिंह खेड़ा, अनिल गुप्ता, लखपतराज सिंघवी सहित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन देवराज शर्मा व केवलचंद कवाड़ ने किया। अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा ने भामाशाह परिवार, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button