google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सिरियारी में तेरापंथी विराट महिला मंडल सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, नारी शक्ति को बताया समाज का आधार

पाली : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को अपने पाली दौरे के दौरान सिरियारी स्थित तेरापंथी विराट महिला मंडल सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य भिक्षु समाधि स्थल के दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता निभाई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिरियारी की धरती केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि तप, साधना और आध्यात्म की भूमि है। श्रद्धा और विवेक मानव जीवन का मार्गदर्शन करते हैं तथा समाज को कुरीतियों और अंधविश्वास से मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि नारी अपने संस्कारों के माध्यम से परिवार ही नहीं, पूरे समाज को सशक्त बनाती है। आज महिलाएं समाज को संस्कार, जिम्मेदारी और परंपरा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं, जो सामाजिक उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं से समाज व मानवता के कल्याण के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने महिला मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने महिला मंडल का आभार व्यक्त किया तथा सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप परिहार, भिक्षु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. ब्रजराज शर्मा, संस्थान व्यवस्थापक महावीर सिंह, तेरापंथ महिला मंडल की सदस्याएं, जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं पुलिस जाप्ता उपस्थित रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button