google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोटरी क्लब पाली की सराहनीय पहल, कच्ची बस्ती के 40 बच्चों को सर्दी से राहत देने स्वेटर वितरित

पाली : बढ़ती सर्दी को देखते हुए रोटरी क्लब पाली द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए सेवा कार्य किया गया। क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि रोटरी क्लब के सदस्य रोटेरियन सुशील लुणावत के सहयोग से तथागत प्राथमिक विद्यापीठ, पाली में अध्ययनरत बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए।

यह विद्यालय पिछले 15 वर्षों से कन्हैयालाल परिहार द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां कचरा बीनने वाले परिवारों एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 40 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित कर सर्दी से राहत प्रदान की गई।

रोटरी क्लब पाली के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में रोटेरियन विकास जैन, विद्यालय संचालक कन्हैयालाल परिहार, अशोक बास, जमुन परिहार एवं गोवर्धन प्रजापत का विशेष सहयोग रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button