google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दो साल पूरे होने पर सरकार का ‘विकास रथ’ गांव-गांव पहुंचा, जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा आमजन

पाली : वर्तमान राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को पाली जिले में विकास रथ (जागरूकता वाहन) के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पाली शहर सहित जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामवार व वार्डवार आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विकास रथ में स्थापित एलईडी वॉल के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई। अधिकारियों व कार्मिकों ने उपस्थित नागरिकों को योजनाओं में पंजीकरण प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

पाली विधानसभा क्षेत्र में पुराना बस स्टेण्ड चौक, महावीर नगर, तिलक नगर, कालू की बगेची, मण्डिया रोड, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के निम्बली माण्डा, वापारी, सारण, बोरीमादा, सिरीयारी, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिन्दरू, साण्डेराव, देवतरा, दूजाना, घोगरा, बाली विधानसभा क्षेत्र के कोटबालियान, बोया, बारवा, मिरगेश्वर, पीपला, पादरला तथा सोजत विधानसभा क्षेत्र के पोटलिया, चंदलाई, सरदार समंद, खामल, शिवपुरा सहित अनेक गांवों व शहरी वार्डों में विकास रथ पहुंचा।

जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाना रहा। अभियान को लेकर आमजन में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button