google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्दी में जरूरतमंद बालिकाओं को राहत, रोटरी क्लब पाली ने सोनाई मांझी स्कूल में बांटे स्वेटर

पाली : बढ़ती शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब पाली द्वारा सेवा कार्य करते हुए राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, सोनाई मांझी में अध्ययनरत जरूरतमंद बालिकाओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय की 40 बालिकाओं को ऊनी स्वेटर प्रदान किए गए।

रोटरी क्लब पाली के अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि यह सेवा कार्य क्लब के सदस्य रोटेरियन रामपाल शर्मा के सहयोग से किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम सोनाई मांझी गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष ताराप्रकाश खंडेलवाल ने कहा कि रोटरी क्लब पाली भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजोपयोगी व मानवीय सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष नीलकमल दायमा, विद्यालय के प्रिंसिपल चुनीलाल मेघवाल, शिवरतन, कविता पालीवाल, संगीता सहित गांव के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रताप सिंह, भंवरलाल सरगरा, रामलाल चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रामलाल सरगरा, वीर प्रताप सिंह सिसोदिया, एडवोकेट जीवाराम सरगरा, शहनाज एवं हेमलता अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा। स्वेटर पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और ग्रामीणों ने रोटरी क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button