पाली : 21 दिसंबर को निकलेगा बजरंग दल का शौर्य संचलन, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा जुलूस

पाली : बजरंग दल पाली द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया जा रहा है। बजरंग दल के प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि देशभर में शौर्य दिवस माह के दौरान शौर्य संचलन निकाले जा रहे हैं, इसी क्रम में पाली शहर प्रखंड का शौर्य संचलन 21 दिसंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होगा।
शौर्य संचलन का शुभारंभ रामदेव रोड स्थित शीतला माता मंदिर से होगा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता गणवेश में, दंड व ध्वज के साथ कदमताल करते हुए अनुशासन, एकता और संगठन शक्ति का संदेश देंगे।
संचलन का मार्ग इस प्रकार रहेगा—
शीतला माता मंदिर (रामदेव रोड) → रांकावत समाज भवन → कुम्हारों का बास → महावीर उद्योग नगर → सिंधी कॉलोनी → वेंकटेश मार्ग → चेतना होटल → सराफा बाजार → घी का झंडा → सोमनाथ मंदिर → सूरजपोल → लोढ़ा स्कूल, जहां शौर्य संचलन का समापन होगा।
शौर्य संचलन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम की तैयारी में प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला सह मंत्री प्रवीण परिहार, जगदीश सिंह, आनंदस्वरूप गुप्ता, प्रखंड संयोजक कैलाश कुमावत, श्रवण भीलवाड़ा, अशोक बंजारा, रमेश थावानी, दुर्गेश चौहान, कमलेश जावा, गोविंद मेघवाल, गौरव शर्मा, बाबूदास वैष्णव, गुलाब जांगिड़, प्रमोद गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।



