google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सोसायटी नगर में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, 85 मरीजों की जांच, बच्चों को नशामुक्ति की शपथ, निशुल्क दवाइयों का वितरण

पाली : चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को पाली शहर के सोसायटी नगर में एक व्यापक आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां 85 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रताप नगर (पाली) की ओर से सोसायटी नगर स्थित शारदा स्कूल के सामने सामुदायिक भवन में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद जावेद ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया।

शिविर के दौरान डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार ने नजदीकी शारदा बाल स्कूल के विद्यार्थियों को तंबाकू और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही शिविर में आए मरीजों की मुख स्वास्थ्य जांच भी की गई।

नर्सिंग ऑफिसर तरुणा कुमारी ने मरीजों की एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग की। वहीं फार्मासिस्ट अरुण गर्ग द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में लेब टेक्नीशियन ने विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांचें कीं।

इसके अलावा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सा विभाग की इस पहल से क्षेत्रवासियों में संतोष और उत्साह देखने को मिला, वहीं लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button