google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : किशन प्रजापत बने बजरंग दल के अखिल भारतीय सह-राष्ट्रीय संयोजक, शहर में खुशी की लहर

पाली : विश्व हिंदू परिषद की प्रन्यासी मंडल की बैठक इन दिनों हस्तिनापुर (मेरठ प्रांत) में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के बाद बजरंग दल के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा निर्णय लिया है। पाली शहर से निकलकर संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता किशन प्रजापत को बजरंग दल का अखिल भारतीय सह-राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

किशन प्रजापत का संगठनात्मक सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने लगभग 15 वर्ष पूर्व बजरंग दल में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने प्रखंड संयोजक के रूप में जिम्मेदारी संभाली और संगठन में लगातार समर्पण व कार्यकुशलता के बल पर आगे बढ़ते हुए पाली शहर प्रखंड संयोजक, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रांत संयोजक, जयपुर क्षेत्र संयोजक तथा बजरंग दल राष्ट्रीय सह संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अब संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर सह-राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से न केवल पाली बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर के बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

पाली शहर सहित जिलेभर के विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशन प्रजापत को बधाइयाँ देते हुए इसे पाली के लिए गौरव का क्षण बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button