google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पुरुष आयोग की मांग को लेकर कर्मयोगी संगठन का बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय

पाली : पुरुषों के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर कर्मयोगी संगठन ने पाली में बड़ा कदम उठाया है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह पाली साइंस पार्क में पुरुष आयोग की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।

कर्मयोगी संगठन के पाली जिला प्रवक्ता प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए गजेन्द्र सिंह मण्डली ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के हितों के लिए अनेक कानून और आयोग मौजूद हैं, लेकिन पुरुषों के लिए कोई समर्पित आयोग या प्रभावी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते पुरुषों की समस्याएं अनसुनी रह जाती हैं और कई मामलों में उन्हें झूठे दहेज उत्पीड़न जैसे प्रकरणों में फंसा दिया जाता है, जिनमें उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप को मिली कानूनी मान्यता के बाद इसके दुरुपयोग के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई मामलों में पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे परिवार टूटते हैं और पुरुष गंभीर अवसाद में चले जाते हैं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन में प्रमुख रूप से ये मांगें रखी गईं—
भारत में शीघ्र पुरुष आयोग का गठन किया जाए।, लिव-इन रिलेशन कानून में संशोधन कर विवाहित महिला के लिव-इन में रहने पर रोक लगाई जाए।, यदि दहेज का मुकदमा जांच में झूठा साबित हो, तो मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला और झूठी गवाही देने वालों पर कार्रवाई हो तथा पीड़ित पुरुष को मुआवजा मिले।, किसी विवाहित पुरुष की पत्नी को भगाकर ले जाने वाले व्यक्ति से शादी के खर्च का मुआवजा दिलाया जाए।, भागकर जाने वाली पत्नी के मामले में पति की मांग पर तत्काल एकतरफा तलाक की व्यवस्था हो।, “बेटी बचाओ” की तरह अब “बेटा बचाओ अभियान” भी शुरू किया जाए, क्योंकि प्रतिमाह बड़ी संख्या में पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पुरुष आयोग के गठन की मांग का समर्थन करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button