google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दो साल के विकास का संदेश लेकर गांव-गांव पहुँचा विकास रथ, विधायक शोभा चौहान ने किया शुभारंभ

पाली : राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को विकास रथ जागरूकता अभियान की भव्य शुरुआत की गई। सोजत विधायक शोभा चौहान ने खारियासोडा गांव से विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन पाली शहर सहित जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामवार व वार्डवार आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है।

विधायक शोभा चौहान ने बताया कि विकास रथ के गांवों में पहुंचते ही ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज़ के ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों का संदेश आमजन तक पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी इस माध्यम से प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच रही है।

विकास रथ में स्थापित एलईडी वॉल के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सशक्त बनाने हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही आमजन को सरकार द्वारा प्रकाशित पोस्टर, फोल्डर, बुकलेट एवं विधानसभा वार पुस्तिकाएं वितरित कर योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर सोजत विधानसभा क्षेत्र के खारियासोडा, खौखरा, भैसाणा और पाचुंडा खुर्द में विकास रथ निकाले गए। वहीं पाली विधानसभा क्षेत्र के मण्डिया, पुनायता, मैन मण्डिया रोड, गांधी नगर चौक एवं बीपीएल आवास क्षेत्र, सुमेरपुर विधानसभा के चाणोद, लापोद, अनोपपुरा, बिरामी और ढोला, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के जोजावर, बासोंर, बासनी जोजाव, धनला, जाणुन्दा तथा बाली विधानसभा क्षेत्र के काकराडी, खेतरली, कूरण, कोयलवाव, नाडिया, उपला एवं भीमाणा गांवों में आमजन को योजनाओं में पंजीकरण एवं लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

विकास रथ जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button