google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुशासन सप्ताह में बड़ा फैसला, शहरी समस्या समाधान शिविर में 9 जरूरतमंद परिवारों को मिले पट्टे

पाली : राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर–2025 में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर के दौरान कच्ची बस्ती एवं कृषि भूमि नियमन के अंतर्गत वार्ड के 9 पात्र परिवारों को पट्टों का वितरण किया गया।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने अपने करकमलों से वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को पट्टे प्रदान किए। वर्षों से भूमि स्वामित्व की समस्या से जूझ रहे इन परिवारों को पट्टे मिलने से उनके चेहरों पर खुशी और राहत साफ नजर आई। विशेष रूप से गरीब एवं बीमार आवेदकों के लिए यह पल भावुक और यादगार रहा, जिन्होंने प्रशासन को आशीर्वाद देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

पट्टा प्राप्त होने से लाभार्थी परिवारों को अब वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो गया है, जिससे वे भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। शिविर के दौरान नगर निगम पाली के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। आमजन ने शहरी समस्या समाधान शिविर को जनहित में अत्यंत उपयोगी पहल बताते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button