google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़

पाली में अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का लिया संकल्प

पाली : अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस रविवार को पाली स्थित चाणक्य आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जगदीशानंद जी महाराज के सानिध्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह जी नाडोल की अध्यक्षता तथा प्रदेश संयोजक गणपत जी दवे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम संयोजक एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष पुखसिंह राजपुरोहित (रुदिया) ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम बारह ज्योतिर्लिंगों की विधिवत पूजा-अर्चना, इसके पश्चात गो पूजन किया गया। गौ माता को चूंदड़ी ओढ़ाकर लापसी का भोग अर्पित किया गया तथा स्थापना दिवस के अवसर पर गौ माता के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने गौ सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा।

कार्यक्रम में ठाकुर साहब नारायण सिंह जी, देवी सिंह जी, त्रिभुवन सिंह जी, जब्बर सिंह जी राजपुरोहित, रेवत सिंह जी राजपुरोहित, भंवर जी शर्मा, नरेश पांडे, बाबू देवासी, पुखराज तापड़िया, ओमजी स्वामी, भंवर जी चांडक, श्री सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल प्रजापत, जोधपुर जिला अध्यक्ष महेंद्र गोयल, पाली जिला अध्यक्ष हीरालाजी व्यास, लक्की जैन, जिला उपाध्यक्ष हेमंत जैन, भजनलाल लाम्बा, करण सिंह भावी, मनीष प्रजापत, पुनीत दवे एवं गोविंद रायपुरिया सहित बड़ी संख्या में गौभक्तों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेशाध्यक्ष पुखसिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया। स्थापना दिवस समारोह ने गौ सेवा, संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button