रोटरी क्लब पाली की नई कार्यकारिणी घोषित, मनीष भंडारी सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

पाली : रोटरी क्लब पाली के कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 के चुनाव रविवार को रोटरी क्लब परिसर में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि चुनाव में वर्ष 2027-28 के लिए रो. मनीष कुमार भंडारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

घोषित कार्यकारिणी में सचिव रो. रामपाल शर्मा, उपाध्यक्ष रो. सुनील गुप्ता, क्लब ट्रेनर रो. राजेन्द्र सुराणा, सार्जेन्ट एण्ड आर्म्स रो. अर्जुनचंद मेहता, सह-सचिव रो. अक्षय भंडारी, कोषाध्यक्ष रो. नीलकमल दायमा
डायरेक्टर्स के रूप में
रो. कन्हैयालाल पंवार, रो. उमेश गोयल, रो. मगराज संकलेचा, रो. गौतमचंद रेड, रो. महेंद्र कवाड, रो. छगनलाल लोढ़ा, रो. प्रवीण कुमार गादिया, रो. विकास जैन, रो. राजकुमार मेडातिया एवं रो. गौतमचंद कवाड को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही सहायक प्रांतपाल के पद पर रो. कल्याण देसरला का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष रो. प्रवीण कोठारी सहित क्लब के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सचिव वर्धमान भंडारी ने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं आगामी प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी रो. गौतमचंद कवाड, रो. तरुण मेहता, रो. मनोज सोमाई एवं रो. डॉ. आर.सी. दिनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




