google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य, युवाओं, महिलाओं व विशेष योग्यजनों पर विशेष फोकस

पाली : निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे दावे एवं आपत्तियों के चरण में मतदाता सूची को पूर्ण एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाता, महिला मतदाता, विशेष योग्यजन, पीवीटीजी समुदाय सहित सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एल.एन. मंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत क्लस्टर कैंपों के माध्यम से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के जरिए नव मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, देसूरी में आयोजित क्लस्टर कैंप में जिला स्वीप कॉर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह नारलाई ने बालिकाओं को ईएलसी के माध्यम से स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी और बीएलओ चेतन सिंह राणावत के सहयोग से फॉर्म-6 उपलब्ध कराकर निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। क्लस्टर कैंप में उप प्रधानाचार्य निर्मला पुरी, राजश्री शर्मा, ममता व्यास, माधवी चारण सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

डोर-टू-डोर सर्वे एवं विशेष तिथियां तय
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 29 दिसंबर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए मतदाता क्लस्टर कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 6 जनवरी को डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से ट्रांसजेंडर मतदाताओं तथा ईआरओ द्वारा चिन्हित स्थानों पर पीवीटीजी, डिनोटिफाइड ट्राइब, नोमेडिक एवं सेमी नोमेडिक कम्युनिटी के शेष पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा। वहीं 10 जनवरी को सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाते हुए कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button