google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डिस्ट्रिक्ट क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 में रोमांच चरम पर, केरम डबल्स फाइनल में पहुंचे प्रकाश महादेव–सोहन पंवार

पाली : डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली में आयोजित डिस्ट्रिक्ट क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ पूरे शबाब पर है। क्लब सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित इस महाकुंभ में इस वर्ष 16 विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिनके मुकाबले देर रात तक जारी हैं। सभी खेलों में सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।

खेल प्रभारी राजेश पाटनेचा, ऋषि बोहरा व ऋषभ ने बताया कि केरम डबल्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रकाश महादेव व सोहन पंवार ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरे सेमीफाइनल में जावेद अली–फहरान अली का मुकाबला फतेहराज मुथा व वरिष्ठ खिलाड़ी जसवंत संचेती से होगा।

टेनिस सीनियर वर्ग में प्रवीण मुथा ने टेनिस सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला अमन पोर्वाल से होगा।
बैडमिंटन डबल्स में प्रमोद मुथा–हितेश तथा सोनू चौधरी–प्रदुम्न वैष्णव ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि बैडमिंटन सिंगल्स में धर्मेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन खासा सराहनीय रहा। एनएमटी स्टार्स ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, वहीं रांकावत रॉयल्स ने भी जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई। एक अन्य मुकाबले में तायल एवेंजर्स ने परिहार पैंथर्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में प्रतियोगिता का पहला अर्धशतक लगाते हुए युक्ति चोपड़ा ने 51 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

पुरुष क्रिकेट में आज एक विशेष मुकाबला क्लब स्टाफ एवं क्लब डायरेक्टर्स के बीच खेला गया। एक टीम की कप्तानी पुनीत मुथा तथा दूसरी टीम की कप्तानी विवेक मेहता ने की। रोमांचक मुकाबले में विवेक मेहता की टीम विजेता रही, जबकि पुरन गेहलोत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। क्लब स्टाफ से गजेंद्र सिंह, मुकेश, चंदन व सुनील का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में सत्कार सुपर किंग्स टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के कप प्रायोजक प्रवीण मंडोरा एवं महिला क्रिकेट कप की प्रायोजक जेनम साड़ीज हैं। सभी प्रायोजकों का आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

डिस्ट्रिक्ट क्लब के सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि इस वर्ष स्पोर्ट्स कार्निवल में सभी खेलों के मुकाबले उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ कराए जा रहे हैं। क्रिकेट मैच के दौरान पाली क्रिकेट संघ के सचिव धर्मवीर सिंह एवं युवा नेता यशपाल सिंह कुम्पावत की उपस्थिति रही, जिनका क्लब की ओर से स्वागत किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में क्लब की ओर से अश्मी डोसी, प्रतीक्षित शर्मा, सादाब अली, राजेंद्र कवाड़, देवाराम चौधरी, आशीष बिसावा, चंद्रवीर सिंह, चिराग मुथा, धर्मेंद्र चौहान, नितिन सिंघवी, रमेश परिहार व शेर सिंह दीक्षित मेहता सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button