google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अरावली बचाओ और मनरेगा संरक्षण के लिए कांग्रेस की जन-जागरण रैली, 27 दिसंबर को पाली में होगा जोरदार प्रदर्शन

पाली : भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में अरावली बचाओ जन-आंदोलन एवं मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पाली में जन-जागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली 27 दिसंबर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह पर्यावरण और जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा भी है। आरोप लगाया गया कि सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर खनन पट्टे आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे इस प्राकृतिक धरोहर को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने अथवा समाप्त करने के उद्देश्य से विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है।

इन मुद्दों के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में यह जन-जागरण रैली निकाली जाएगी।

रैली की शुरुआत कांग्रेस भवन से होगी, जो कलेक्ट्रेट होते हुए गांधी मूर्ति सर्किल पहुंचेगी, जहां विरोध प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में आमजन, कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से रैली में शामिल होकर अरावली संरक्षण एवं मनरेगा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button