डिस्ट्रिक्ट क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 अपने चरम पर, खिताबी मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का जोश

पाली : डिस्ट्रिक्ट क्लब नार्थ द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल और निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। बीते मुकाबलों में कई वर्गों में विजेताओं का फैसला हुआ, वहीं क्रिकेट सहित कुछ प्रमुख स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल अभी शेष हैं।
बैडमिंटन डबल्स के फाइनल मुकाबले में हितेश फोफलीया एवं प्रमोद मुथा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ. तपन पुरोहित व धर्मेंद्र चौधरी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं 50+ बैडमिंटन सिंगल्स में धर्मेंद्र चौधरी विजेता तथा के.के. अरोड़ा उपविजेता रहे।

टेबल टेनिस 50+ सिंगल्स वर्ग में डॉ. तपन पुरोहित ने खिताब जीता, जबकि सुरेन्द्र दुगड़ उपविजेता रहे। टेबल टेनिस डबल्स में अकेंश गादिया व आशीष बिसावा विजेता बने, वहीं विवेक मरलेचा व धीरज मेहता उपविजेता रहे। जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में आरव मेहता व खुश शर्मा विजेता रहे, जबकि यथार्थ चौधरी व रुचिर मेहता उपविजेता बने। बालिका वर्ग में अनुष्का बिसावा विजेता और विप्रा दायमा उपविजेता रहीं।
टेनिस डबल्स फाइनल में चन्द्रवीर सिंह व प्रवीण मुथा ने अमन पोरवाल व गीतांग मेहता को हराकर खिताब जीता। टेनिस सब-जूनियर बालिका वर्ग में किंजल विजेता और विप्रा रनरअप रहीं।
महिला वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोचक रहे। पिकल बॉल सिंगल्स में रिदी भंडारी विजेता और सावी गर्ग उपविजेता रहीं। हैंगिंग प्रतियोगिता में रचना तायल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नीतु चोपड़ा उपविजेता रहीं।

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें तायल एवेंजर्स ने सोलंकी सुपर स्टार को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोलंकी सुपर स्टार ने 8 ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में तायल एवेंजर्स ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए श्रेया भंसाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महिला विजेता खिलाड़ियों को रांकावत मोबाइल की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में सत्कार सुपर किंग्स, ऋषभ राइजिंग स्टार्स, विनायक जायंट्स, पाली पैंथर्स, दीपक पालीकेम, नाहर चैलेंजर्स, पराग फैब्रिक्स और नाकोड़ा मार्बल की टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 28 दिसंबर की शाम खेले जाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट क्लब के खेल प्रभारी राजेश पाटनेचा, ऋषी बोहरा एवं ऋषभ ने बताया कि स्पोर्ट्स कार्निवल में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा ने आयोजन को यादगार बना दिया है। वहीं क्लब सचिव पुनीत मुथा ने जानकारी दी कि 28 दिसंबर की शाम क्रिकेट फाइनल के बाद सभी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 31 दिसंबर को एक भव्य समापन कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। आयोजन को सफल बनाने में विवेक मेहता, हर्ष लोढ़ा, प्रशांत मुथा, लवकेश कोठारी, प्रदीप सांड, नितिन चोपड़ा, सुमित कवाड़ सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।



