google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बीसीएम प्रॉपर्टी की आसान किस्त योजना का 45वां ड्रॉ संपन्न, प्लॉट व मोटरसाइकिल सहित निकले आकर्षक पुरस्कार

पाली : बीसीएम ग्रुप द्वारा संचालित आसान किस्तों में प्लॉट योजना का 45वां ड्रॉ गुरुवार को प्लॉट धारकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। ड्रॉ में प्लॉट एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार निकाले गए, जिससे उपस्थित उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ड्रॉ के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में मां रेजिडेंसी का प्लॉट पाली निवासी हर्षित बलवंत सिंह के नाम खुला। वहीं आराधना नगर का प्लॉट गुड्डू सिंह एवं रणछोड़ नाग (निवासी सुमेरपुर) के नाम निकला। इसके अतिरिक्त मोटरसाइकिल पुरस्कार हेमा (पुत्री बाबूलाल, जोधपुरिया बस) के नाम खुला। ड्रॉ में कई अन्य छोटे एवं आकर्षक पुरस्कार भी प्रतिभागियों को प्रदान किए गए।

इस अवसर पर बीसीएम ग्रुप के संचालक मगराज जैन ने बताया कि कंपनी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक बीसीएम ग्रुप द्वारा 39 कॉलोनियों की शुरुआत की जा चुकी है, साथ ही तीन फ्लैट कॉलोनियां, कई स्थानों पर मकान एवं दुकानें भी विकसित की गई हैं। कंपनी का उद्देश्य आमजन को किफायती दरों पर सुरक्षित निवेश का अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में पाली से पर्वत सिंह, सोजत से प्रकाश जी एवं तखतगढ़ से पधारे अतिथियों का कंपनी प्रतिनिधि लवेश एवं आनंद मेहता द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंदना शर्मा ने किया। अन्य अतिथियों का स्वागत भारती परिहार, मनीषा नायक एवं नीलम माली द्वारा किया गया। ड्रॉ कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्लॉट धारकों ने बीसीएम ग्रुप की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता की सराहना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button