google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के आमीन अली रंगरेज बने हज 2026 के प्रशिक्षक, लगातार चौथी बार केन्द्रीय हज कमेटी ने जताया भरोसा

पाली : पाली के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता आमीन अली रंगरेज का पवित्र हज यात्रा 2026 के लिए हज प्रशिक्षक के रूप में चयन किया गया है। केन्द्रीय हज कमेटी, मुंबई द्वारा नई हज पॉलिसी के तहत निर्धारित पात्रता के आधार पर देशभर में हज प्रशिक्षकों के चयन के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किए गए थे। इस प्रक्रिया के तहत राजस्थान राज्य हज कमेटी, जयपुर के माध्यम से आयोजित परीक्षा में सफल होने पर आमीन अली रंगरेज का चयन किया गया है।

गौरतलब है कि आमीन अली रंगरेज का यह चयन लगातार चौथे वर्ष हुआ है, जो हज यात्रियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके अनुभव और दक्षता को दर्शाता है। वे राजस्थान से जाने वाले हज यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी धार्मिक विधि, व्यवस्थाएं, नियम-कायदों और व्यवहारिक जानकारियों का प्रशिक्षण देंगे।

चयन के बाद केन्द्रीय हज कमेटी, मुंबई में 10 व 11 जनवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय “ट्रेनर टू ट्रेनी” प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमीन अली रंगरेज भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में चयनित प्रशिक्षकों को हज यात्रियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आमीन अली रंगरेज के हज प्रशिक्षक के रूप में चयन होने पर हज कमेटी के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उनके चयन से पाली जिले में खुशी की लहर है और हज यात्रियों को अनुभवी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button