google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक सड़क पर, कलेक्टर को सौंपा सरकार के नाम ज्ञापन

पाली : राजस्थान पंचायत शिक्षक संघ एवं विद्यालय सहायक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक एकत्रित होकर जिला कलेक्टर को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार गठन के दो वर्ष के भीतर पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक शिक्षकों के नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे शिक्षकों में भारी निराशा व्याप्त है।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कम मानदेय पर वर्षों से कार्य करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। नियमितीकरण नहीं होने के कारण शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कार्य निष्पादन भी प्रभावित हो रहा है।

संघ ने राज्य सरकार से मांग की कि पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक शिक्षकों का शीघ्र नियमितीकरण किया जाए, ताकि उन्हें स्थायित्व, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां मिल सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे सैकड़ों पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में नियमितीकरण की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button