BCM ग्रुप का भव्य स्नेह मिलन व सांस्कृतिक समारोह, 400 चैनल पार्टनर सम्मानित

पाली : BCM ग्रुप की ओर से रोटरी क्लब में रंगारंग सांस्कृतिक एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी द्वारा वर्षभर में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्टाफ एवं चैनल पार्टनर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में पाली, जालौर और सिरोही जिलों से करीब 400 चैनल पार्टनर्स ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए BCM ग्रुप के संचालक मगराज जैन ने कहा कि आज BCM ग्रुप एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिसकी जड़ें पूरे राजस्थान में फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि BCM का दूसरा नाम विश्वास है, और कंपनी 2026–27 तक पाली का सबसे बड़ा ग्रुप बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इस अवसर पर कई चैनल पार्टनर्स ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए BCM ग्रुप की कार्यशैली, पारदर्शिता और विकास यात्रा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान राजू एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सम्मान समारोह में ऑफिस कार्यों में प्रथम राजेश्वरी, द्वितीय मनीषा नायक एवं तृतीय हेमलता पंवार को सम्मानित किया गया। वहीं सेल्स, टीम लीडर एवं ब्रांच कार्यों में बंकट मालवीय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया तथा प्रथम चैनल पार्टनर का सम्मान हजारीमल देवासी को दिया गया।
समारोह का संचालन पारस भाटी अंजाना एवं रमेश बाहेती ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और आपसी विश्वास के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने BCM ग्रुप की संगठनात्मक मजबूती और उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की।



