देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
हरियालो राजस्थान मिशन: जिला शिक्षा अधिकारी ने निम्बाडा में किया पौधरोपण

पाली : हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाडा (ब्लॉक पाली) में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राहुल राजपुरोहित व जेडीओ महात्मा गांधी सेल चन्द्रेश पाल सिंह रातड़ी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य गीता गुप्ता ने बताया कि विद्यालय परिसर, खेल मैदान सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में सज्जन सिंह देवल, संगीता, गजेन्द्र सिंह पंवार, सज्जन कंवर, मूमल, मानवेन्द्र सिंह, सुनीता, निशा सहित विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से शौकत खान उपस्थित रहे।