google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोजत में राष्ट्र सेविका समिति का सात दिवसीय शिक्षा वर्ग शुरू, 120 सेविकाएं ले रहीं प्रशिक्षण

सोजत (पाली) : राष्ट्र सेविका समिति, पाली विभाग की ओर से सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत में वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 30 दिसंबर की शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर 5 जनवरी की प्रातः 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विभाग कार्यवाहिका अंजना सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिक्षा वर्ग में कुल 120 बहनें सहभागिता कर रही हैं, जिनमें 92 शिक्षार्थियों के साथ अधिकारी, शिक्षिकाएं एवं प्रबंधिकाएं शामिल हैं। वर्ग में पाली, बाली एवं सोजत जिले की विभिन्न शाखाओं से आई सेविकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ग का मुख्य उद्देश्य शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण के माध्यम से सेविकाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना है, ताकि वे राष्ट्र एवं समाज हित में संगठित और प्रभावी भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को योग, शारीरिक व्यायाम, खेल, गीत एवं शाखा गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और सुदृढ़ स्वास्थ्य की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

वहीं बौद्धिक सत्रों में राष्ट्र निर्माण, नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति, परिवार प्रबोधन एवं सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वर्ग का उद्देश्य सेविकाओं में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल एवं कर्तव्यबोध को विकसित करना है।

अंजना सर्राफ ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से ऐसी सेविकाओं का निर्माण किया जाता है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में समाज एवं राष्ट्र के लिए जागरूक, सक्रिय एवं संगठित रूप से कार्य कर सकें। प्रशिक्षण अवधि के दौरान समय-समय पर प्रांत एवं विभाग स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहकर सेविकाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button