google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली दौरे पर अनुसूचित जाति वित्त आयोग अध्यक्ष नायक, अंबेडकर व सावित्रीबाई फुले को किया नमन, आमजन से सीधा संवाद

पाली : राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक शनिवार को पाली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

पाली पहुंचने पर जनप्रतिनिधि राकेश पंवार एवं समाज के लोगों द्वारा आयोग अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सब्ज़ी मंडी स्थित सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अध्यक्ष नायक ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

दोपहर में आयोग अध्यक्ष राकेश पंवार के साथ राजकीय बांगड़ कॉलेज पहुंचे, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कॉलेज प्राचार्य द्वारा आयोग अध्यक्ष एवं राकेश पंवार का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष नायक ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

इसके उपरांत आयोग अध्यक्ष ने सासी बस्ती का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। समाजसेवी चीकू सासी के नेतृत्व में लोगों ने अनूजा लोन, पानी निकासी, सीवरेज सहित कई समस्याएं आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखीं। अध्यक्ष नायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि राकेश पंवार ने आश्वस्त किया कि इन सभी मुद्दों से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।

दौरे के अंतिम चरण में सर्वोदय नगर पहुंचने पर समाज की ओर से राकेश बोहरा, मनीष तिलक एवं रामलाल द्वारा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक का स्वागत किया गया। दौरे के दौरान सामाजिक समरसता, जनकल्याण और समस्याओं के त्वरित समाधान का संदेश दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button