google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नाडोल आशापुरा माता मंदिर में एकल अभियान का पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग, दूसरे दिन संस्कृति और संगठन पर जोर

नाडोल : आशापुरा माता मंदिर परिसर में एकल अभियान के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित ने आचार्य भाई-बहनों को संबोधित करते हुए संगठन की महत्ता, वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की दिशा तथा भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि समन्वय, संपर्क और संस्कारों को जीवन में आत्मसात करना आज के समय की आवश्यकता है। मजबूत संगठन और सांस्कृतिक चेतना के माध्यम से ही समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।

मुख्य वक्ता के रूप में नाडोल संच समिति अध्यक्ष भूराराम चौधरी ने भारतीय संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, एकल अभियान संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी गौतम चंद्र यती, ग्राम जागरण खंड संयोजक रानी ओमप्रकाश शर्मा, भाग हल्दी घाटी प्रशिक्षण प्रमुख दुदाराम श्याम, पाली अंचल प्रशिक्षण प्रमुख भरत कुमार सहित सभी संच प्रमुख एवं आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button