google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्त समाज का संकल्प, पाली में नालसा डाउन स्कीम 2025 के तहत जागरूकता अभियान शुरू

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 12 जनवरी 2026 तक नालसा डाउन स्कीम 2025 के अंतर्गत जिलेभर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

सचिव भाटी ने बताया कि नालसा डाउन स्कीम-2025 का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं से जुड़े मामलों में आमजन की न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना, कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी/एनएसएस इकाइयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं पर केंद्रित जागरूकता सत्र, रैलियों एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की “जीवन को हां कहें, नशे को ना कहें” ई-प्रतिज्ञा युवाओं से दिलवाई जाएगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुप्ता, गजेंद्र कंवर दहिया, सदस्या स्थाई लोक अदालत ज्योति श्रीवास्तव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मानसिंह आशिया, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button