google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली की बेटी आयशा बानो ने रचा इतिहास, जे.एन.वी.यू. वेस्ट जोन महिला क्रिकेट टीम में चयन

पाली : बांगड़ महाविद्यालय, पाली की एनसीसी कैडेट एवं बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा आयशा बानो ने खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। सत्र 2026 के लिए उनका चयन जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जे.एन.वी.यू.) वेस्ट जोन महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित तथा खेल समिति सदस्य एवं एनसीसी प्रभारी प्रो. रामेश्वर चौधरी ने आयशा बानो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आयशा की यह सफलता न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे पाली जिले के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

महाविद्यालय परिवार ने आयशा बानो की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाली का नाम रोशन करेंगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button