google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रानी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यशाला: 150 बालिकाओं को मिला सशक्तिकरण का संदेश, महिला सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

पाली : जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, रानी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ जी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यशाला में जिला हब एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और बेटियों का सम्मान ही राष्ट्र का स्वाभिमान है।

राजश्री ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म से लेकर पालन-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा तक समग्र रूप से संरक्षण एवं सशक्तिकरण करना है। उन्होंने कार्यशाला में लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा तथा सामाजिक सोच में बदलाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें—
सखी वन स्टॉप सेंटर: हिंसा से प्रभावित महिलाओं को कानूनी, चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक सहायता, महिला हेल्पलाइन 181: आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु टोल-फ्री सेवा, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र: कानूनी परामर्श एवं संरक्षण प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना,
राजकोप सिटीजन ऐप (जीपीएस ट्रैकिंग, इमरजेंसी अलर्ट व शिकायत सुविधा)

की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कार्यशाला में स्कूल प्रधानाचार्य नारायणलाल नागरची, अध्यापिकाएं पूजा चौहान, चंद्रिका जांगिड़, हेमलता गुप्ता, शीला गर्ग सहित लगभग 150 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर व जागरूक नागरिक बनाना रहा, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button